Saturday, July 12, 2025

आलीराजपुर जिले के 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक पद पर चयन, आकास संगठन ने दी बधाई

आलीराजपुर जिले के 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक पद पर चयन, आकास संगठन ने दी बधाई
भंगुसिंह तोमर बोले – “कड़ी मेहनत और सतत प्रयास से ही सफलता संभव, युवाओं ने जिले और समाज का नाम रोशन किया”

सुनील तोमर आलीराजपुर 

आलीराजपुर: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले से 34 युवा पुलिस विभाग में आरक्षक पद के लिए चयनित हुए हैं।
भंगुसिंह तोमर ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सतत प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। जिले के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है और अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है।
आकास संगठन की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!