Friday, March 14, 2025

आलीराजपुर शहर को मिला बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी राहत  आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड की सड़को को मिली  मंजूरी – नागरसिंह चौहान

सुनील तोमर आलीराजपुर 
आलीराजपुर शहर को मिला बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी राहत 
आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड की सड़को को मिली  मंजूरी – नागरसिंह चौहान
आलीराजपुर
भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी।
कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको से ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर को 87 करोड रूपये से बनने वाले बायपास की सौगात मिली है, जिसकी मांग नगर के लोगो के द्वारा कई वर्षो से कि जा रही थी। बायपास स्वीकृत हो जाने के चलते नगर के आमजनो को ट्रेफिक अव्यवस्था से मुक्ती मिलेगी। उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा दी गई। पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चैहान ने कहा की लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रधानमंत्री सडक योजना, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित कई विभागो में बजट में प्रावधान किए गए है। जिसका लाभ आलीराजपुर क्षैत्र की जनता को मिलेगा।
जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों को मिली सड़को की सौगात
पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की अलीराजपुर जिले के अनेक दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विगत कई वर्षो से रोड कि मांग कि जा रही थी, जिसके लिए उनके एवं सांसद श्रीमति अनिता चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव से मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृती प्रदान कर दी गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ सिंह चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता मौजुद थे।
इन कार्यो को मिली स्वीकृती –
01. अलीराजपुर नगर से खडवा बडौदा मार्ग बायपास – 8637.60 लाख
02. ग्राम राजावट आरी फलिसे से मेन रोड अलीराजपुर – 513.06 लाख
03. ग्राम बखतगड से ग्राम उमरखड – 1593.64 लाख
04. ग्राम कटवाड़ से जामली होते हुए ग्राम रोशीय तक – 764 लाख
05. ग्राम कडवानिया से गुजरात सीमा तक मार्ग -1049 लाख
06. बिछोली हाथापाई फलिया से ग्राम ककडवाल से ग्राम सिलोटा तक मार्ग – 1043 लाख
07. ग्राम ककड़वाल से ग्राम बेजड़ा टापर फलिया तक – 1582 लाख
08. वालपुर निचला फलिया से ग्राम बेहडवा होते हुए ग्राम कुकडीया तक – 621.42 लाख
09. ग्राम थोड़सिंधी से ग्राम इरडू तक मार्ग – 1831 लाख
10. ग्राम तीती से ग्राम खारकुआ होते हुए ग्राम भाणारावत से कोदली तक – 1543 लाख
11. ग्राम बड़दला क्यारा फलिया से ग्राम डाबडी तक मार्ग – 1206 लाख
12. ग्राम आधारकांच पटेल फलिया से गुजरात सीमा तक – 795 लाख
13. ग्राम चिलवट मथवाड़ से धनबयडी मार्ग – 850 लाख
14. ग्राम फडतला से नेवागता होते हुए ग्राम थोड़सिंधी तक गार्ग – 1139 लाख
15. ग्राम आम्बी से ग्राम रोशीय तक मार्ग – 638 लाख
16. ग्राम बेसवानी से ग्राम धोरट तक मार्ग – 512 लाख
17. ग्राम बरझर हायर सेकेण्डरी स्कूल से मोरी फलिया तक मार्ग – 524 लाख
18. ग्राम बरझर वनेश्वर महादेव से महेन्द्रा मेन रोड़ तक – 277 लाख
19. बड़गांव पंचायत भवन से बारिया फलिया तक मार्ग – 359 लाख
20. रिंगोल मालमसुरी से खाण्डीवाव होते हुए भण्डारी फलिया तक मार्ग – 615 लाख
21. ग्राम बोरकुंडीया मेन रोड से तालाब फलिया तक – 421 लाख
22. छोटीपोल मेन रोड़ से ग्राम छोटा भावटा तक मार्ग – 574 लाख
23. सेजावता मेन रोड़ से खेरिया फलिया तक मार्ग – 182 लाख
24. ग्राम काकड़बारी मेन रोड़ से सिगाडिया व बामनिया फलिया तक – 256 लाख
25. निचवास से ताडअम्बा फलिया – 1253.42 लाख
26. बिजोरीया गुजरात सीमा से माफीदार फलिया – 471.62 लाख
27. कालीबेल पाडा बिचडीया से डिंडवर फुलमाल रोड तक 1500 लाख
28. सोरवा से दरवाडिया तक 1500 लाख

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!