Post Views: 👁️ 259
जोबट में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जोबट विधयाक सेना पटेल के नेतित्व में जोबट में कांग्रेस की निकली गैर।
प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जोबट विधायक सेना पटेल ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की पूरी टीम का माना आभार।
दिलीपसिंह भूरिया आजाद नगर भाभरा 🖊️
आज जोबट विधानसभा में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, विधयाक सेना पटेल के नेतित्व में जोबट में ऐतिहासिक गैर निकली!! हजारों कार्यकर्ताओ के साथ लगभग 90 ढ़ोल गैर में हुए शामिल जोबट उदयगढ़ के कार्यकर्ता उत्तशाह जोश के साथ आखिरी भगोरिया में कार्यकर्त्ता शामिल होकर खूब थिरके
कांग्रेस की गैर में ढ़ोल का जमवाडा देखने को मिला कार्यकर्ताओ के साथ आदिवासी विकाश परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधयाक सेना पटेल, नें कार्यकर्त्ता के साथ जम के थिरके कार्यकर्ताओ का उत्साह देख सेना पटेल पारंपरिक परिधान में कार्यकर्ताओ के उत्साह में शामिल होकर नृत्य कर के थाली बजाई, महेश पटेल नें ढ़ोल की थाप पे कार्यकर्ताओ को खूब नचाया!! 7 दिन चले भगोरिया में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की टीम पुरे जिले में जिले के दोनों कप्तान पूरी टीम की मेहनत से भगोरिया पूरी तरह बहुत अच्छे से कार्यक्रम पुरे जिले में संम्पन किया जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है कलेक्टर महोदय, पुलिस आधीक्षक मोहदय के साथ साथ पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई!!