अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलीराजपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाया जन-जागरूकता अभियान ।
अलीराजपुर पुलिस समाज में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखेगी।— श्री राजेश व्यास पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर।
सुनील तोमर आलीराजपुर 🖊️
अलीराजपुर, 08 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलीराजपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने पारंपरिक भगौरिया हाट के दौरान ग्रामीण अंचलों से आई महिलाओं को जागरूक किया।