Sunday, July 13, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आकास संगठन ने नारी शक्तियों का स्वागत कर किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आकास संगठन ने नारी शक्तियों का स्वागत कर किया सम्मान
ग्रामीण महिलाओं को संवैधानिक अधिकार तो मिले हैं परन्तु अभी भी सामाजिक एवं व्यवहारिक तौर पर अधिकारों से वंचित हैं आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर

सुनील तोमर आलीराजपुर 🖊️ 
आलीराजपुर:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदिवासी कर्मचारी – अधिकारी संगठन (आकास) जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में आकास कार्यलय पर विरांगणा महाराणी दुर्गावती मंडावी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिले कि नारी शक्तियों का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि ग्रामीण भारत में महिलाओं को संवैधानिक अधिकार तो मिले हैं परन्तु अभी भी सामाजिक और व्यवहारिक तौर पर महिलाए अधिकारों से वंचित हैं,राजनैतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में भी महिलाए पंच, उपसरपंच,सरपंच,विधायक और सांसद के पदों पर निर्वाचित होकर जन सेवा का कार्य कर रही हैं, परन्तु ग्रामीण भारत में वर्तमान में वह स्वतंत्र होकर कार्य नहीं कर पा रही हैं,उनके अधिकारों का हनन हो रहा हैं और उनके अधिकारों का उपयोग कोई ओर ही प्रतिनिधि के रूप में कर रहा हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक निर्णयों में उनकी कोई भूमिका नहीं हैं, सामाजिक फेसले लेने की बात आती तो उन्हें नजर अंदाज किया जाता हैं। अभी भी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता हैं। महिलाएं कई क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की हुए हैं,उनसे सभी महिलाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अजाक्स जिलाध्यक्ष रतनसिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को शक्तिकरण के लिए आत्म निर्भर एवं स्वावलंबन के कार्य करना चाहिए। जिससें किसी अन्य के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़े।आदिवासी जिलों में अभी भी महिला जन जागृति की बहुत आवश्यकता हैं,और समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी हैं। वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षिका मातृ शक्ति गंगा बारेला ने कहा कि महिलाओं को किसी भी काम में पीछे नहीं हटना चाहिए, महिलाओं कि जिम्मेदारी डबल होती हैं, माता ही बच्चों के लिए प्रथम गुरु भी होती हैं, पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम को आकास की सक्रिय सदस्य रमतु कलेश, विधा बंडोड, मनीषा बगोले, शीला ओहरिया, आदिवासी एकता परिषद महिला प्रोकोष्ठ जिला सचिव गुलाबी तोमर, सुषमा मिश्रा, योगिता जमरा, सुनीता जाटव एवं निरु चौहान आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालक आकास महासचिव सुरेन्द्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार जिला सचिव अन्नू चौहान ने माना। इस अवसर पर मगनसिंह मोरी,कवली सेमलिया, मीना रावत, बिंदु मौर्य,मीना कनेश,कमला मौर्य, बुक्की भयडिया, तारा सस्तिया, रेलम भयडिया, सोनिया नागर, रितिका बामनिया, अनीता चौहान, नम्रता बामनिया, रीना रावत, तनिशा बामनिया, रिंकी पवन चौहान एवं वानु जमरा आदि नारी शक्तियां उपस्थित थी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!