Monday, July 14, 2025

अलीराजपुर रेंज में वन विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘अनुभूति कैंप’ का आयोजन

अलीराजपुर रेंज में वन विभाग द्वारा दो दिवसीय ‘अनुभूति कैंप’ का आयोजन
अलीराजपुर वन विभाग द्वारा स्कूली छात्रों के लिए दो दिवसीय ‘अनुभूति कैंप’ का आयोजन किया गया। इस कैंप की शुरुआत आज सुबह बाबा ईश्वर की पहाड़ी पर हुई, जहां सुबह 6:30 बजे 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों का स्वागत और परिचय से हुई। इसके बाद छात्रों को कैंप के उद्देश्य और पूरे दिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।
गतिविधियां:
 पक्षी दर्शन: 7 बजे पक्षी दर्शन का आयोजन किया गया।
स्वल्पाहार:दर्शन के बाद सुबह 9:30 बजे छात्रों को नाश्ता दिया गया।
 प्राकृतिक पथयात्रा :छात्रों को जंगल के पगडंडियों पर ले जाकर पेड़-पौधों, औषधीय जड़ी-बूटियों और वन्यजीवों की जानकारी दी गई।
कंजर्वेशन एजुकेशन:वन्यजीव संरक्षण से संबंधित “बाघ और हम है बदलाव” थीम पर जानकारी दी गई।

वर्कबुक किट वितरण:छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित वर्कबुक किट प्रदान की गई।

भोजन एवं संवाद:दोपहर 2:30 बजे सभी छात्रों को भोजन कराया गया। इसके बाद उनके सवालों के उत्तर दिए गए और उन्हें पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।
जिम्मेदारियां:
एसडीओ अंतर सिंह ओरिया ने बताया कि छात्रों के परिवहन की व्यवस्था की जिम्मेदारी अलीराजपुर फॉरेस्ट रेंजर सत्येंद्र कौरव को सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में सभी छात्र सुबह 7 बजे तक कैंप स्थल पहुंच चुके थे।
शाम 4 बजे तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बाद ‘अनुभूति कैंप’ का समापन किया जाएगा। कैंप का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!