Monday, July 14, 2025

वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ, आलीराजपुर रेंज कार्यकारिणी का गठन, मुकेश तोमर बने अध्यक्ष

सुनील तोमर 🖊️ 

वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ, आलीराजपुर की रेंज कार्यकारिणी का गठन

आलीराजपुर — वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ, जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी ने रेंज आलीराजपुर में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर रेंज के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के तहत श्री मुकेश तोमर को रेंज अध्यक्ष, श्री सुनील भिंडे को सचिव और श्री रवि परमार को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्री सचिन मंडलोई ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

चुनाव, मध्य प्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संघ के जिला अध्यक्ष श्री कमलेश बामनिया, कोषाध्यक्ष श्री सचिन मंडलोई और संघ के संरक्षक श्री लोकेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संघ के मीडिया प्रभारी विपुल चौहान ने यह जानकारी साझा की और बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही और सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए

नवगठित कार्यकारिणी ने संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!