Saturday, July 12, 2025

अलीराजपुर कि बेटी ने फ़िर किया नाम रोशन संगीता निगवाल का हुआ नेटबाल चेम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर पर चयन।

अलीराजपुर कि बेटी ने फ़िर किया नाम रोशन संगीता निगवाल का हुआ नेटबाल चेम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर पर चयन।
सुनील तोमर अलीराजपुर 

अलीराजपुर ,,जिले की सोण्डवा तहसील की ग्राम मोराजी पोस्ट सिलौटा की रहने वाली गरीब परिवार की लड़की ने किया अलीराजपुर जिले का नाम रोशन तृतीय फास्ट फाइव नेटबॉल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीराजपुर जिले से संगीता पिता नानसिंह निगवाल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। 

संगीता के कड़ी मेहनत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है कोच राहुल चौहान ने बताया कि संगीता का सपना इंटरनेशनल खेलने का है और उसके हिसाब से उनकी मेहनत भी है एक दिन जरूर कामयाब होंगे

अलीराजपुर नेटबॉल एसोसिएशन ने संगीता के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश नेटबॉल संगठन के अध्यक्ष मयंक द्विवेदी सचिन लक्ष्मण दातिर और अलीराजपुर खेल विभाग एवं परिवार में पिता नानसिंह निगवाल ओर माता शायरी निगवाल ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नेटबॉल प्रेमियों और खेल जगत में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। संगीता ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।अलीराजपुर जिला नेटबॉल की जिम्मेदारी अब संगीता खुद संभालेगी। !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!