Saturday, April 26, 2025

जैव विविधता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। 

जिला स्तरीय जैव विविधता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। 

 

चंद्रशेखर आजाद नगर। नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय जैव विविधता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले की 63 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र जितेन केरिया कनेश छात्र दक्ष गजेंद्र बैस,छात्रा मयूरी संजय प्रजापत द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर वन विभाग के एसडीओ द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह, वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी, शाहिद मोहम्मद शेख, हेमेंद्र गुप्ता, प्रतियोगिता प्रभारी राधेश्याम बिरला एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
राशिफल
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
error: Content is protected !!